डीएम ने कहा पर्याप्त पंजीकरण के बाद होगा 18-44 आयु वर्ग का वैक्सीनेशन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

1 मई 2021 से वैक्सीनेशन के हैं निर्देश

नई टिहरी, 30 अप्रैल 2021। गनिस। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग तक के व्यक्तियों का कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य पर्याप्त मात्रा में पंजीकरण होने के बाद ही किया जायेगा। जनपद में वैक्सीन तभी उपलब्ध होगी जब पोर्टल पर पर्याप्त मात्रा में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो चुका होगा। 

उन्होंने बताया कि जनपद में 1 मई से 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग तक के व्यक्तियों को कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा हेतु वैक्सीन लगायी जानी थी किन्तु वैक्सीनेशन कार्य पर्याप्त मात्रा में ऑनलाइन पंजीकरण होने के बाद ही किया जायेगा। पहले व्यक्ति को   Selfregistration.cowin.gov.in  वेबसाइट पर अपना आॅनलाईन रजिस्टेªशन कराना होगा। इसके बाद सम्बन्धित व्यक्ति को आॅनलाईन ही कोविड वैक्सीनेशन हेतु अपॉइंटमेंट लेना होगा। अप्वाइंटमेन्ट मिलने के बाद ही सम्बन्धित व्यक्ति निर्धारित तिथि को निर्धारित केन्द्र पर जाकर वैक्सीनेशन करा सकेगा। 

जिलाधिकारी ने कहा है कि जनपद के 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोग कोविड वैक्सीनेशन हेतु अधिक से अधिक संख्या में अपना रजिस्ट्रेशन करायें ताकि शासन से वैक्सीन की मांग की जा सके। जिलाधिकारी द्वारा जनता से अपील की गयी है कि वैक्सीनेशन सेन्टर पर तभी जायें जब पोर्टल पर अप्वाइंटमेंट प्राप्ति की सूचना मिल जाये।  

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!