नई टिहरी। आज सुबह पशुलोक बैराज से एक शव बरामद किया गया है। थाना लक्ष्मणझूला द्वारा पशुलोक बैराज में एक शव तैरता दिखाई देने पर तुरंत एसडीआरएफ को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एस डी आर एफ ढालवाला बैराज के लिए रवाना हुई। डीप डायविंग टीम द्वारा बैराज से शव को निकाला गया। जिसकी शिनाख्त परिजनों द्वारा की गई। शव की पहचान रविन्द्र सिंह 38 पुत्र गजेंद्र सिंह सिखरानी गाजियाबाद के रूप में कई गयी है।
बैराज से एक शव बरामद

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



