Ad image

भाजपा नेता सुशील बहुगुणा ने महिलाओं संग की साढ़े 12 किमी पदयात्रा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत भाजपा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ट के जिला संयोजक सुशील बहुगुणा ने 12.5किलो मीटर की पदयात्रा क्षेत्र की महिलाओं के साथ निकाली।
पदयात्रा का शुभारम्भ विधायक किशोर उपाध्याय व भाजपा के जिलाअध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने की।
इस अवसर पर किशोर उपाध्याय ने कहा की हर घर तिरंगा कार्यक्रम मे महिलाओं के द्वार नागणी से चम्बा तक पदयात्रा करना टिहरी भाजपा के लिए अदभुत झलकियां है यह महिलाओं का भाजपा के प्रति व तिरंगा का सम्मान है। इस हेतू आयोजक बधाई के पात्र हैं।
जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा इस कार्यक्रम से संगठन मे नई स्फूर्ती आई है।
पद यात्रा कार्यक्रम संयोजक सुशील बहुगुणा ने कहा की मात्र शक्ति के द्वारा जगह इस यात्रा का स्वागत फूल मालों से किया जाना महिलाओं का भाजपा के प्रति लगाव व देश प्रेम को प्रदर्शित करता है।
हर घर तिरंगा पद यात्रा मे नलिन भट्ट जयेंद्र सेमवाल सतवीर पुंडीर विनोद सुयाल सुशील कुमार बहुगुणा पूर्व महासचिव परवीन रावत, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता जड़धारी, हेमलता खण्डका, विमला देवी, सुषमा लखेडा, माया रावत, कविता डबराल, अंशिका बहुगुणा, विजयलक्ष्मी , सालनि नेगी, बसंती पयाल, मधु भट्ट, बबली रावत, रंजना बिष्ट, पिङ्गला देवी, रानी नेगी, वीरेंद्र सिंह नेगी, नरेन्द्र पंवार, विनोद सुयाल, सतवीर पुंडीर, विजयपाल, बालकृष्ण भट्ट, कुम्बीबाला भट्ट,लक्ष्मी बहुगुणा, अंकित उनियाल आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!