Ad image

ब्लाक मुख्यालय जाखणी धार में तिरंगा रैली आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर मनाया जा रहा अमृत महोत्सव पर जाखणीधार ब्लॉक मुख्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारी-कर्मचारियों को तिरंगा वितरित किया गया। साथ ही तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय में तिरंगा भी पहराया।
बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित गोष्ठी का टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने शुभारंभ करते हुए देश की स्वतंत्रता और टिहरी रियासत से आजादी दिलाने के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों को याद किया। कहा कि अंग्रेजों से लोहा लेते हुए करीब 15 हजार लोगों ने अपना बलिदान दिया है। जिसके बाद देश आजाद हो पाया है। कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों में देश भक्ति की भावना जगाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि विकासखंड में करीब 10 हजार तिरंगा फहराये जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी जयपाल सिंह पयाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय रावत, ज्येष्ठ प्रमुख आशाराम थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, सीताराम भट्ट, रंजित भंडारी, गजेंद्र सेनवाल, नरेश कुमाईं, वीर सिंह पंवार, गोपाल सिंह आदि उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!