Ad image

भाजपा नई टिहरी मंडल ने बौराड़ी क्षेत्र में निकाली हर घर तिरंगा रैली

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय व जिलाध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

नई टिहरी। आज भारतीय जनता पार्टी नई टिहरी मंडल में आजादी अमृत महोत्सव के उपलक्ष में कार्यक्रम हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर नई टिहरी मंडल अध्यक्ष विजय कठैत की अध्यक्षता में मंडल बैठक संपन्न हुई ।

विधायक श्री किशोर उपाध्याय व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
टिहरी विधायक श्री किशोर उपाध्याय व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आजादी की 75 अमृत महोत्सव के रूप में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजको, सभी मोर्चों के अध्यक्षों मंडल के सभी पदाधिकारियों को हर बूथ पर घर-घर तिरंगा पहुंचाने का कार्य सौंपा गया।  

हर घर तिरंगा लहराए का संकल्प लेते हुए भागीरथी पैलेस बौराडी ,ओपन मार्केट, PWD रोड होते हुए गणेश चौक बौराडी तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

रैली में अनीता कंडियाल, सुषमा उनियाल, मंजू चंद, उर्मिला राणा, मीना सेमवाल, महालक्ष्मी डंगवाल, लीला मखलोगा, नीलम नेगी ,बीना, कमला चमोली, गुरुप्रसाद चमोली ,पवन शाह ,अनुसूया प्रसाद नौटियाल, रामलाल नौटियाल, जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, अब्बल सिंह श्रीकोटी राजेंद्र डोभाल, धनीराम नौटियाल, दीवान सिंह नेगी, अबरार अहमद, पंचम तोपवाल, सरस्वती नेगी, रमेश रावत ,राजेश डियूण्डी, सरला नेगी असगर अली तौफीक खान रणबीर नौटियाल जयेंद्र पवार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!