Ad image

सावधान: ये राज्य व ग्रामीण मार्ग फिल्हाल अवरुद्घ हैं

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

3 अगस्त सांय 4 बजे आपदा प्रबंधन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 2 राज्य व 8 ग्रामीण मार्ग हैं अवरुद्ध

नई टिहरी। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, टिहरी गढ़वाल से अपराह्न 04 बजे की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में 02 राज्य मार्ग व 08 ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हैं, जिनमें राज्य मार्ग 77 नरेन्द्रनगर- रानीपोखरी किमी 01 में आज मलवा आने से अवरूद्ध एवं 69 लम्बगांव-मोटणा-रजाखेत-घनसाली मार्ग किमी 2 में वाशआउट है, जिनके सुचारीकरण की कार्यवाही गतिमान है। लम्बगांव-मोटणा- रजाखेत-घनसाली मार्ग किमी 2 में वाशआउट होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था लम्बगांव-बिजपुर- पनियाला मोटर मार्ग से कण्डियाल गांव मोटर मार्ग से की गई है। वहीं  ग्रामीण मार्गों में ईठारना- कुखई मोटर मार्ग किमी 06, 07 में 14 जुलाई से, मठियाली-मजियाड़ी मोटर मार्ग किमी. 03,08,13 में, गजा तमियार पसरखेत मोटर मार्ग किमी. 18,19, 20 म, नरेन्द्रनगर से नीर मोटर मार्ग किमी. 14,20 में तथा निगेर खनाना मोटर मार्ग किमी. 2,3,5 में आज प्रातः से मलवा आने से अवरूद्ध हैं, जबकि झाला-कोटी मोटर मार्ग किमी 1 में 24 जुलाई से तथा बूढाकेदार-पिनस्वाड मोटर मार्ग किमी 13 से 18.5 तक 11 जुलाई से मलवा व वॉशआउट से अवरुद्ध है। सभी अवरूद्ध मार्गों के सुचारीकरण की कार्यवाही गतिमान है।
जनपद में 02 पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हैं, जिनमें तहसील गजा के ग्राम सौंप की पेयजल लाईन तथा तहसील टिहरी के ग्राम जड़धारगांव में कुजाजरी नामे तोक में पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त है। वहीं दिनांक 31 जुलाई, 2022 की अतिवृष्टि से तहसील नैनबाग ग्राम बेल के अन्तर्गत बेल सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त है। सभी क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन एवं सिंचाई नगर के सुचारीकरण की कार्यवाही गतिमान है। जनपद क्षेत्रान्तर्गत विद्युत व्यवस्था सुचारू है।
जनपद क्षेत्रान्तर्गत किसी भी दैवीय आपदा/घटना/दुर्घटना/मार्ग अवरुद्ध/क्षति की सूचना तत्काल जिला आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल के इन दूरभाष नबरों 01376-234793, 01376- 233433, 9456533332, 8126268098, 7465809009, 7983340807 पर देने की कृपा करें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!