टापू मे फंसी गायों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी/ढालवाला। आज सुबह 14 बीघा क्षेत्र में टापू में फंसी 5 गायों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उनकी जान बचाई। दरअसल किसी स्थानीय ब्यक्ति द्वारा एस डी आर एफ ढालवाला को सूचना दी गई कि चंद्रभागा नदी में पानी बढ़ने से टापू पर 5 गाय फंसी हुई हैं।

सूचना मिलते ही एस डी आर एफ टीम तुरंत घटनास्थल पहुची , टापू के दोनों तरफ पानी बहुत तेज बह रहा था , टीम रोप के सहारे टापू तक पहुंची । सभी गाय को एक एक करके सुरक्षित तरीके से टापू से बाहर निकाला गया। पानी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था टीम द्वारा समय से गाय का रेसक्यू कर लिया गया। मौके पर उपस्थित सभी स्थानीय ब्यक्तियों द्वारा टीम की सराहना की गई।

एस डी आर एफ रेसक्यू टीम में निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण, सुमित नेगी, ओमप्रकाश, रमेश भट्ट, जितेंद्र सिंह व अमित कुमार शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!