हेंवलवाणी की अच्छी पहल: अनुपयोगी दवा एकत्र कर सौंपी सीएमओ को

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। हेंवलवाणी सामुदायिक रेडियो एफएम 90.4 चम्बा टिहरी गढ़वाल द्वारा एक मुहिम चलाकर जनपदवासियों से जो दवाईयां उनके द्वारा उपयोग में नहीं लाई जाती है, उन्हें स्वेच्छा से दान देने की अपेक्षा की गई। इस मुहिम में जनपदवासियों द्वारा विभिन्न तरह की दवाईयां यथा डायबिटिज, ब्लडप्रेशर, सरदर्द, बदनदर्द, पेटदर्द, एन्टीबॉयोटिक आदि हेंवलवाणी सामुदायिक रेडियो को उपलब्ध कराई गई, जिसको उनके द्वारा आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिहरी गढ़वाल को उपलब्ध कराया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन ने बताया कि यह दवाईयां गरीबों के बेहतर के लिए उपयोग में लाई जायेगी। बताया कि इन दवाईयों को वितरित करने से पूर्व उनकी एक्सपायरी डेट एवं भण्डारण की जांच की जायेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!