राज्यपाल ने क्षतिग्रस्त राजमार्ग निरीक्षण के दौरान मजदूरों का बढ़ाया हौसला

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। सोमवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) नरेन्द्रनगर, टिहरी के भ्रमण पर रहे। ऋषिकेश-टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग में वापसी के दौरान राज्यपाल ने क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाहन से उतरकर राजमार्ग को दुरूस्त करने में लगे कार्मिकों व मजदूरों का हालचाल जाना और उनका हौसला बढ़ाया।
गौरतलब है कि विगत रात्रि भारी बरसात के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध हो गया था जिसे जिला प्रशासन ने तत्काल सुचारू करवा दिया। इस पर राज्यपाल ने टिहरी जिला प्रशासन और मोटर मार्ग को खोलने में लगे सभी कार्मिकों व मजदूरों की प्रशंसा की। इस दौरान जिलाधिकारी टिहरी सौरव गहरवार, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक नवनीत भुल्लर भी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!