दुर्घटना: कार दुर्घटना में तीन की मौत, दो घायल अस्पताल भर्ती

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज,चंपावत,15 मई 2020।

आज एक इनोवा कार संख्या डीएल1आरटी ए- 1912 जो दिल्ली से पिथौरागढ़ की तरफ जा रही थी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह दुर्घटना टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर सुखीढांग के नजदीक हुई। घायलों को टनकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलों को टनकपुर अस्पताल में भर्ती कराया। 

घायलों के नाम- सन्तोष राम पुत्र गोविंद राम निवासी पुलखोली बागेश्वर तथा दीपक मलसुनी पुत्र होशियार सिंह निवासी अखोली पिथौरागढ़ हैं।

दुर्घटना में मृतकों के नाम-अरुण कुमार (36) पुत्र राजाराम निवासी सेक्टर 88 फरीदाबाद, गिरीश राम पुत्र धरम राम (28) ग्राम उडखोली, गरूढ़, बागेश्वर तथा सूरज सिंह मलसुनी (21) पुत्र होशियार सिंह अखोली पिथौरागढ़ शामिल हैं। घटना से गों में कोहराम मचा हुआ है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!