महिला/युवक मंगल दलों और पीआरडी जवानों द्वारा जनपद भर में चलाया जा रहा है हर घर तिरंगा अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी/हिंडोला खाल। जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि पूरे जनपद में मंगल दलों और पीआरडी के जवानों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को भव्य रूप में मनाया जा रहा है।

जनपद के सभी विकास खंडो मे हर घर झंडा अभियान के अंतर्गत महिला मंगल दलों ,युवक मंगल दलो द्वारा क्षेत्र वासियों जो जागरूक किया जा रहा है। ग्राम पंचायत भाटूसैन में महिला मंगल दल की महिलाओं ने अध्यक्ष कविता डबराल की अगुवाई में तिरंगा रैली निकाली। वहीं ग्राम पंचायत पंचुर की महिला मंगल दल अध्यक्ष राखी बिस्ट ने सभी ग्राम वासियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को 13अगस्त से 15अगस्त के बीच प्रतेक घर में लगाने को प्रेरित किया।

गोसिल, बिड़कोट, लंगूर, कोलाकाण्डी, जोनपुर मे खेड़ा के मंगल दल, कीर्तिनगर के महिला मंगल दल कंडोली, रनकण्डियाल, नरेंद्र नगर के बनाली, दंदेली, भिलंगना, चंबा, जाखणीधार के सभी मंगल दलों द्वारा, पीआरडी के जवानों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!