8-9 जून को नई टिहरी शहर में प्रथम बार शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 मई। नई टिहरी शहर मे प्रथम बार ओपन चेस शतरंज का टूर्नामेंट् 8-9 जून 2024 को किया जा रहा है।
गढ़वाल सोसाइटी ऑफ चेस प्रमोशन देहरादून के द्वारा नई टिहरी शहर में होटल भरतमंगलम मे यह शतरंज प्रतियोगिता कराई जायेगी । उनके द्वारा यह शतरंज प्रतियोगिता अभी केवल उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए रखी गयी है, इसका उद्देश्य जिले की होनहार मेधावी शतरंज प्रतिभाओं को तरासना और उनको उचित मंच प्रदान करना है। इसके अंतर्गत ओपन कैटिगरी फॉर आल और अंडर 13 और अंडर 16 उम्र वर्ग कैटिगरी के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
शहर मे पहली बार हो रही इस चेस प्रतियोगिता से टिहरी के शतरंज प्रेमियों में खुशी की लहर है। स्थानीय शतरंज प्रेमियों ने इसे बहुत अच्छी पहल बताया है।
नई टिहरी शहर मे इस टूर्नामेंट को करवाने मे समाज सेवी श्री अनसूया प्रसाद नौटियाल और श्री सोहन चौहान का विशेष प्रयास है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!