तिवाड़ गांव मरोड़ा के समीप टीएचडीसी के खिलाफ 6से अनशन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। उत्तरायणी भागीरथी समिति के बैनर तले 6 सितम्बर को टिहरी झील तिवाड़ गांव मरोड़ा के समीप टीएचडीसी के खिलाफ अनशन शुरू किया जायेगा।

 समिति के अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि वह पिछले 15 सालो से टीएचडीसी प्रसासन को ग्रामीणों की जायज मांगो को हल करने की मांग करते आ रहे हैं किन्तु टीएचडीसी प्रशासन उनकी मांगों को हल नहीं कर रहा है।

कहा कि ग्रामीणों की 50% के कम जमीन झील मे डूब गई है और अभी तक उन्हें कुछ नही मिला है। काश्तकारों के पास खेती की जमीन भी नही बची है।वपंवार ने स,भी जनप्रतिनिधियों, समाज सेवी, मित्र मंडली, हितैसी, से अपने फेस बुक के माध्यम से समर्थन माँग कर आंदोलन को तेजी देने हेतु 6 सितम्बर से तिवाड़ गांव झील किनारे आकर धरने को समर्थन देने की अपील की है ।

 बैठक में सचिव दिनेश पंवार, बालम पंवार, प्रधान संगीत देवी, विंनोद रावत, नरेंद्र रावत, विजेय पाल नेगी,कमल पंवार, मंगल पुण्डीर, मदन मोहन कंसवाल, बीरा देवी, जगदेई, पुष्पा देवी, उषा देवी, साब सिंह, जगदीप, आशीष डंगवाल, अनिल, दलेव सिंह, प्रतीम सिंह, आदि मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!