Ad image

दिव्यांगों को बांटे आवश्यक उपकरण

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 22 सितंबर 2022। भाजपा टिहरी के द्वारा दिव्यांगजनो को समाज कल्याण स्वास्थ्य विभाग व डीडी आर सी राडस के माध्यम से आवश्यक उपकरण वितरित किये गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विनोद रतूड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष, सुशील बहुगुणा जिला संयोजक, सुनिता देवी प्रमुख जाखनीधार , शिवानी बिष्ट प्रमुख चंबा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विनोद रतूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांगों को दिव्यांग कहने की अपील की थी। जिसके पीछे उनका तर्क था कि शरीर के किसी अंग से लाचार व्यक्तियों में ईश्वर प्रदत्त कुछ खास विशेषताएं होती हैं। विकलांग शब्द उन्हें हतोत्साहित करता है। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर देश के लोगों ने विकलांगों को दिव्यांग तो कहना शुरू कर दिया लेकिन लोगों का उनके प्रति नजरिया आज भी नहीं बदल पाया है।

कार्यक्रम संयोजक सुशील बहुगुणा ने कहा कि मोदी जी के जन्म दिन से चले सेवा पखवाड़ा मे आज के कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी क्षेत्रों में दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों को बढ़ावा देना और राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन में दिव्यांग लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। दिव्यांगता अभिशाप नहीं है क्योंकि शारीरिक अभावों को यदि प्रेरणा बना लिया जाये तो दिव्यांगता व्यक्तित्व विकास में सहायक हो जाती है।
इस अवसर पर अमरा देवी , सावित्री देवी,अमीर अली, सीमा देवी,विरेंद्र सिंह परमार को व्हील चेयर, जसोदा देवी,नरेंद्र सिंह, विनोद प्रसाद सेमवाल को कान की मशीन व मनोहर लाल बैसाखी,गुलसराज मोहन नाथ,पप्पू ,नरेश चंद ,हरीशचंद्र, बबीता देवी को छडी वितरीत की गयी। इस मौके पर 25 दिव्यांगजनों के द्वारा उपकरण हेतु पंजीकरण किया गया।
इस अवसर पर परमवीर परमार, उदय रावत मंडल अध्यक्ष जाखणी धार, रामलाल नौटियाल पूर्व मण्डल अध्यक्ष, ओमप्रकाश भुजवान, गीतांजलि , अजगर अल्पसंख्यक युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, पंकज भरवान उम्मेद सिंह नेगी जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र के मोहन रावत, कुंभीबाला भट्ट, अंकित, प्रेरणा चमोली आदि उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!