टिहरी गढ़वाल,29 सितम्बर, 2022। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज कोषागार नई टिहरी के द्वि-तालक कक्ष में रखे गये स्टॉम्प अवशेषों तथा बहुमूल्य वस्तुओं का वित्तीय वर्ष 2022-23 का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण/सत्यापन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा द्वि-तालक कक्ष में संरक्षित जनरल स्टाम्पस, कोर्ट फी स्टाम्प, नकल स्टाम्प, विशेष चिपकाउ स्टाम्प, अधिवक्ता कल्याणकारी स्टाम्पस, नोटरियल स्टाम्प, राजस्व टिकटों का पंजिका के साथ मिलान करते हुए हस्ताक्षर किये गये। साथ ही बहुमूल्य वस्तुओं का मिलान, सीलबंद दस्तावेज एवं सामग्री का अवलोकन भी किया गया। वहीं वरिष्ठ कोषाधिकारी को समयबद्ध से अधिक समय से रखी गई सामाग्रियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इस मौके पर वरिष्ठ कोषधिकारी नमिता सिंह, कोषाधिकारी विदुषी भट्ट, सहायक कोषाधिकारी अरविंद चौहान आदि मौजूद रहे।
डीएम ने किया कोषागार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



