डीएम की अध्यक्षता में एक अक्टूबर को रा.इं.का. सजवाण काण्डा में बहुद्देशीय शिविर आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में एक अक्टूबर को रा.इं.का. सजवाण काण्डा में बहुद्देशीय शिविर आयोजित
Please click to share News

टिहरी गढ़वाल, 29 सितम्बर, 2022। दिनांक 01 अक्टूबर, 2022 को विकास खण्ड देवप्रयाग के स्थान रा.ई.का. सजवाण काण्डा, ग्राम पंचायत टुंगरियाल काण्डा में में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बहुद्देशीय शिविर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में प्रातः 11.00 बजे से आयोजित किया जायेगा। शिविर में आम जनमानस को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं/ शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर लगवाकर स्वास्थ्य परीक्षण, वैक्सिनेशन एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

तहसील देवप्रयाग द्वारा विभिन्न प्रमाण-पत्र बनवाये जायेंगे। अग्रणी बैंक प्रबन्धक तथा जिला विकास प्रबन्धक (नाबार्ड) टिहरी गढ़वाल द्वारा बैंकिंग सम्बन्धी योजनाओं एवं वित्तीय समावेश के सम्बन्ध में ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की जायेगी एवं स्टॉल स्थापित किया जायेगा।
जनपद के समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त अन्य समस्त विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारियों को बहुद्देशीय शिविर में अपने-अपने विभागीय स्टॉल लगवाते हुए स्वयं प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related News Stories