Ad image

स्वच्छता के लिए संयुक्त भारत अभियान का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 सितम्बर, 2022। आज़ादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद में गांधी जयंती के पहले सप्ताह में ‘‘स्वच्छता के लिए संयुक्त भारत‘‘ अभियान आयोजित किया जा रहा है।

अभियान 26 सितम्बर से 01 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित किया जायेगा, जिसके तहत विभिन्न विभिन्न विभागों द्वारा घर-घर जाकर जैविक कचरे और प्लास्टिक कचरे के प्रभावी संग्रह, परिवहन, प्रसंस्करण और निपटान के साथ स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित करने वाली गतिविधियों आयोजित की जायेंगी। साथ ही भविष्य में ठोस कचरे के बारे में जागरूकता पैदा करने, जल निकायों के पास के क्षेत्रों को साफ रखना और उनके आसपास वृक्षारोपण करना, एकल उपयोग प्लास्टिक (एसयूपी) के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करना, सुरक्षित निपटान के साथ-साथ विरासती कचरे के प्रबंधन को प्राथमिकता पर बल दिया जायेगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!