Ad image

सऊदी में वीजा समाप्त होने से फंसा युवक, विदेश मंत्रालय से की सुरक्षित घर वापसी की मांग

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 28 सितंबर 2022। थौलधार विकास खण्ड के भैंसकोटी गांव का एक युवक सउदी अरब में फंसा हुआ है। पीड़ित युवक के परिजनोें ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र भेजकर मामले में मदद की गुहार लगाई है।

शुभम की वीजा अवधि 14 मई 2022 तक ही वैध थी। वह इसकी सूचना चार माह से सउदी अरब में भारतीय दूतावास को दे रहा है, लेकिन कोई कारवाई नहीं होने से वह परेशान है ।

विदेश मंत्रालय को भेजे पत्र में पीड़ित युवक के भाई मुकेश बिष्ट ने बताया है कि उसका छोटा भाई शुभम बिष्ट सउदी अरब के एक होटल में नौकरी के लिए गया। जिस पर शुभम ने परिजनों को फोन पर बताया कि होटल मालिक ने पिछले कई महीने से सेलरी  नहीं दी और भारत वापस आने हेतु अनापति प्रमाण पत्र (NOC) भी नहीं दे रहा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!