Ad image

वाहन दुर्घटना में 5 की मौके पर ही मौत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

चमोली 18 अप्रैल,2021 । जनपद चमोली के बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर सायं पाखी गांव के निकट एक स्विफ्ट डिजायर वाहन संख्या पीबी-65-एए-4644 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन एवं पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर सभी शव बरामद कर लिए है। आपदा कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लोग भीमतला में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस जोशीमठ लौट रहे थे।

इस वाहन दुर्घटना में प्रताप नैथवाल पुत्र स्व. भवान दास, उम्र 52 वर्ष निवासी कौडिया, रजत नैथवाल पुत्र प्रताप नैथवाल उम्र 23 वर्ष निवासी कौडिया, प्रवीन नैथवाल पुत्र स्व. बसंत नैथवाल उम्र 22 वर्ष निवासी कौडिया, गणेश गमस्वाल पुत्र स्व. इंद्र गमस्वाल उम्र 29 वर्ष निवासी बौला, शैलेन्द्र हिंदवाल पुत्र स्व. देवी हिंदवाल उम्र 32 वर्ष निवासी फरकिया जोशीमठ की मौके पर ही मृत्यु हुई है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!