Ad image

युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव और सदस्यता अभियान ऑनलाइन होगा-मुकुल गुप्ता

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

16 सितंबर से 17 अक्टूबर तक नये सदस्यों को जोड़ने के लिए चलेगा सदस्यता अभियान

टिहरी गढ़वाल। युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव जल्द होंगे। वहीं 16 सितंबर से 17 अक्टूबर तक नये सदस्यों को जोड़ने के लिए पार्टी ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाएगी। 2 सितंबर से 8 सितंबर तक प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के चुनाव हेतु नामांकन किया जाएगा। 

इस बात की जानकारी युवा कांग्रेस के देहरादून रीजन के रिटर्निंग ऑफिसर मुकुल गुप्ता ने जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी। गुप्ता ने कहा पहली बार ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है इससे जहां कागजी कार्रवाई कम होगी वही समय और पैसे की बचत भी होगी।

उन्होंने कहा कि 1 सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने युवा कांग्रेस कार्यकारिणी भंग कर दी थी और नई कार्यकारिणी के गठन व सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे इसी क्रम में टिहरी में कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि 2 सितंबर से 8 सितंबर तक प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। 9 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच तथा उनके बाद नाम वापसी होगी। साथ ही 16 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पार्टी नये सदस्यों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलेगा।

गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी की ओर से ऐप जारी किया गया है, जिसको डाउनलोड कर कार्यकारिणी के चुनाव और सदस्यता अभियान के लिये रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। 

प्रेस कांफ्रेंस में  शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, मुशर्रफ अली, नवीन सेमवाल, कपिल जोशी,लखवीर चौहान, आशीष जोशी, शैलेन्द्र कांत आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!