ब्रेकिंग न्यूज़: शुक्रवार की नमाज के दौरान धमाका, 30 की मौत कई घायल

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

पेशावर । शुक्रवार की नमाज के दौरान पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक मस्जिद में विस्‍फोट से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक घायल होने की खबर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धमाका किस्‍सा ख्‍वानी बाजार क्षेत्र की जामिया मस्जिद में उस समय हुआ जब लोग शुक्रवार  की नमाज अदा कर रहे थे। धमाके में 30 की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए हैं। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को अस्‍पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। ब्‍लास्‍ट की प्रकृति में बारे मे जांच की जा रही है लेकिन प्रथम दृष्‍टया यह आत्‍मघाती हमला बताया जा रहा है।

Share This Article
error: Content is protected !!