हादसा  बारात की बस खाई में गिरी, राहत व बचाव कार्य जारी 

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी 4 अक्टूबर 2022।  जनपद आपदा कंट्रोल रूम को शाम 7  बजे बाद दूरभाष से सूचना प्राप्त हुई कि जनपद पौड़ी के बीरोंखाल और रिखणीखाल के बीच सिगड़ी गांव में  बारातियों को लेकर जा रही एक प्राइवेट बस खाई में गिर गई है। सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, और मुख्य विकास अधिकारी तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुए। साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त IRS  सिस्टम को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए तथा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को तत्काल मौके पर रवाना होने के निर्देश दिए।  

अपर जिलाधिकारी श्रीमती इला गिरि ने कंट्रोल रूम की कमान संभाल कर घटना से जुड़ी हर अपडेट लगातार प्राप्त कर रही हैं। इस दौरान कंट्रोल रूम को प्राप्त सूचना के अनुसार मौके पर स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पहुंच चुकी है और और युद्ध स्तर पर बचाव कार्य में जुटी हुई है।     खबर अपडेट की जा रही है……

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!