जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास संगठन ने की बैठक आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 20 अक्टूबर 2022। विकासखंड चम्बा के नकोट मखलोगी में जिला सैनिक कल्याण संगठन ने पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान हेतु बैठक आयोजित हुई।

बैठक में मखलोगी क्षेत्र के पूर्व सैनिकों , पूर्व सैनिकों की विधवाओं व उनके आश्रितों ने अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया , जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास संगठन की ओर से कर्नल जी एस चंद, नायक केशर सिंह कैंतुरा , नायक शांति सिंह पंवार तथा चम्बा ब्लाक प्रतिनिधि पूर्व सैनिक शंकर कोठारी ने बैठक में पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्याओं को सुना तथा पूर्व सैनिकों के लिए चलाईं जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में पूर्व सैनिकों की पेंशन, कैंटिन कार्ड, स्वास्थ्य शिविर,उपनल के माध्यम से रोजगार सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई ।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में रिटायर सूबेदार चन्द्र सिंह मखलोगा, पूर्व सैनिक पंचम सिंह मखलोगा ने सैनिक आश्रित विधवाओं की समस्याओं से अवगत कराया । बैठक के बाद सभी पूर्व सैनिकों ने संत निरंकारी मिशन नकोट के साथ मिलकर नकोट बाजार में सफाई अभियान चलाया तथा जनता को जागरूक किया गया।

बैठक में आये जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जी एस चंद ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता भी जरूरी है , जन सहभागिता में समाजसेवी विक्रम सिंह रावत, दौलत सिंह मखलोगा, कुलदीप सिंह मखलोगा भी सफाई अभियान में शामिल रहे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!