लोक गीत में राजकीय इंटर कालेज हिंडोलाखाल की टीम रही प्रथम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 अक्टूबर, 2022। विकास खंड देवप्रयाग के सभागार में युवा महोत्सव कार्यक्रम का प्रमुख क्षेत्र पंचायत द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी टिहरी गढ़वाल पंकज तिवारी ने बताया कि लोक गीत मे प्रथम स्थान पर राजकीय इंटर कालेज हिंडोंलाखाल की टीम, द्वितीय स्थान पर नेखरी महाविद्यालय की टीम रही, तृतीय स्थान पर दिनेश खत्री रही। इसी प्रकार लोक नृत्य मे प्रथम स्थान पर हिंडोलाखाल की टीम, द्वितीय स्थान पर दुरोगी, तृतीय स्थान नेखरी महाविद्यालय की टीम रही। एकांकी प्रतियोगिता में नैखरी की प्रथम रही।
 कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अनीता देवी, जेष्ठ प्रमुख विजय पाल पवार, कनिष्ठ प्रमुख दीपक सूयाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, पर्यावरण मित्र बिलेश्वेर झलडियाल, सामाजिक कार्यकर्ता दयाल लिंग्वाल, पूर्व प्रमुख जयपाल पवार, सहकारिता विभाग के हिंडोलाखल के अध्यक्ष जे.पी. चंद, हरीश शाह, किशोर सिंह रावत, मंगल दलों के अध्यक्ष, सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!