Ad image

विधायक किशोर उपाध्याय ने किया खेल महाकुंभ की न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 01 अक्टूबर, 2022। जनपद में आज शनिवार से न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ का आगाज हो गया। खेल महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए खिलाडियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अच्छी संख्या में पंजीकरण हो रहे है। विकासखंड चम्बा के न्याय पंचायत दिखोलगॉव में विधायक किशोर उपाध्याय ने खेल महाकुंभ के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ में खिलाडियों को न्याय पंचायत स्तर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का सुनहरा मौका है। न्याय पंचायत स्तर के विजेता खिलाडियों को ब्लाक स्तर और इसके बाद जिला व राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

जिला युवा कल्याण अधिकारी टिहरी गढ़वाल पंकज तिवारी ने बताया कि न्याय पंचायत दीखोल गाव के विभिन्न विद्यालयों और ग्राम पंचायत से काफी संख्या में बालक/बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। खेल प्रतियोगिता में 60 मीटर की दौड़ से उद्घाटन किया गया, जिसमे विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

वहीं विशिष्ठ अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बढ़चढ़ कर खेलो मे भाग लेने को प्रोत्साहित किया गया।

आज प्रथम दिवस मे 60 मीटर बालक अंडर-14 आयु वर्ग मे आदित्य प्रथम, अंश द्वितीय, प्रिंस तृतीय स्थान पर रहे, बालिका वर्ग में वैसनवी प्रथम, आंचल द्वितीय, कशिश तृतीय स्थान पर, अंडर-17 में 100 मीटर बालक वर्ग मे यश पंवार प्रथम, अमन तोमर दूसरे, अखिल तृतीय स्थान पर रहे, बालिका वर्ग में आयुषी प्रथम, सिमरन दूसरे, जिया तृतीय स्थान में रहे।
जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी 75 न्याय पंचायत मे 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर,2022 के मध्य न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी , जिसके बाद दूसरे चरण में विकास खंड स्तर पर 20 अक्टूबर से 05 नवम्बर,2022 के मध्य एवं जनपद स्तर पर 09 नवम्बर से 27 नवम्बर, 2022 के मध्य आयोजित की जानी है। जिसमे सभी क्षेत्रवासियों से ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान, मंगल दल ,खेल संघों से अधिक से अधिक पंजीकरण करने की अपील की गई।

इस अवसर पर सुरेश गुसाईं, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चंबा, ब्लॉक समन्वयक यशपाल रावत, चक्रधर भद्री, मनोज नेगी, दर्शन सिंह गुसाईं, राखी राणा, भरत राम बडोनी, अनिल धूलिया, इत्यादि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!