पोखरी महाविद्यालय में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 नवम्बर। शहीद वेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी पट्टी क्वीली टिहरी गढ़वाल में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान मे संबिधान दिवस को धूमधाम से मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ मुकेश प्रसाद सेमवाल ने बच्चों को संविधान की जानकारी दी और कहा कि अधिकारों एवं कर्तव्यों के बिना व्यक्ति एवं राष्ट्र का विकास संभव नहीं है । भूगोल विभाग से डा० सुमिता पंवार ने कहा कि अधिकारों से ही स्वतंत्रता की उत्पत्ति होती है जिसके बिना हम किसी भी कार्य को सही दिशा प्रदान नहीं कर पाते हैं । श्री अंकित सैनी ने स्वतंत्रता से पूर्व की घटनाएओं के बारे में बच्चों को जानकारी दी।

कार्यक्रम के समापन में डा० वंदना सेमवाल ने बच्चों का धन्यवाद के साथ आभार व्यक्त किया और कहा कि संविधान के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम में अंजलि,सीमरन, काजल, मनीषा,शालनी, अंजलि आदि छात्र छात्राओं ने संविधान के बारे में अपने अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम का संचालन डॉ विवेकानन्द ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती रचना राणा,कु० अमिता, नरेंद्र विजल्वण,नरेश रावत, सुनीता, मूर्त्ती लाल आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!