शिक्षिका को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली प्रधानाध्यापिका गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 नवम्बर 2022। शिक्षिका को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली प्रधानाध्यापिका को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  जे ब्लाक में स्थित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जे ब्लॉक नई टिहरी की प्रभारी प्रधानाध्यापिका विमला गुसाईं का शव एक अक्टूबर 2022 को संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे के दरवाजे पर पड़ा मिला था।

घटना के बाद विमला के पति डा. सुमन सिंह गुसाईं ने 15 अक्टूबर 2022 को मामले में पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका अर्चना उनियाल पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। तहरीर में कहा गया था कि अर्चना पूर्व में राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल जे ब्लॉक में कार्यरत थी। बाद में उनका स्थानांतरण जूनियर हाईस्कूल कैंथोली में होने के बावजूद विमला गुसाईं को चार्ज नहीं दिया। बावजूद इसके वह विमला का उत्पीड़न करती रहती थी। 

पुलिस ने रविवार को प्रधानाध्यापिका अर्चना उनियाल को उसके बौराड़ी स्थित आवास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। सहायक अभियोजन अधिकारी अनुराग वरुण ने बताया कि प्रधानाध्यापिका को न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!