नहर में डूबी लड़की, एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन, शव बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 नवम्बर 2022। कल साय एक लड़की चीला नहर में कूदने की सूचना थाना लक्षमण झूला द्वारा दी गई। सूचना के बाद एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम घटनास्थल (कूनाउँ के पास) के लिए तुरंत रवाना हुई।

घटनास्थल पर टीम द्वारा सर्च किया गया नहर में पानी बहुत तेज़ व अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन कल फिर शुरू होगा। बताया गया कि लड़की जाटव बस्ती की रहने वाली है। लड़की घर से बाइक लेकर घर से अकेले निकली थी ,बाइक को पशुलोक बैराज में खड़ा करके पैदल ही नहर की तरफ आगे बढ़ गई तभी कुछ लोगों ने लड़की को डूबते हुए देखा। लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया परन्तु पानी तेज़ होने से लड़की बह गई। लड़की का नाम आँचल पुत्री अनिल कुमार उम्र -23 साल पता -सिंचाई विभाग कॉलोनी बैराज बताया जा रहा है।

उक्त लड़की का शव आज चीला पॉवर हाउस से बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है।

एस डी आर एफ टीम में इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण
किशोर कुमार, शिवम, रविन्द्र, जितेंद्र, कुलदीप दानु
दबास व स्थानीय पुलिस मौजूद रही।

उप निरीक्षक शारदानंद सेमवाल
रितेश

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!