Ad image

लेफ्टिनेंट पंकज रावत को भिलंगना क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों ने किया सम्मानित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल,घनसाली 2 नवम्बर 2022 (लोकेंद्र जोशी) । विकास खण्ड सुदूरवर्ती गाँव तोली, थाती बूढ़ाकेदार के साधारण परिवार जन्मे और पल, पढ़े पंकज रावत सेना का अधिकारी बनने पर, क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक शैक्षणिक संस्थाओं के द्वारा  उन्हे जगह सम्मानित किया जा रहा है। 

इसी श्रृंखला में आज  व्हाइट वॉल इंग्लिश पब्लिक स्कूल खवाडा  पट्टी- बासर में  एक वृहद कार्यक्रम में क्षेत्र के  सामाजिक शैक्षणिक एवं मंदिर समिति से जुड़े व अन्य विभिन्न सामाजिक  संगठनों से जुड़े लोगों के द्वारा लेफ्टिनेंट पंकज रावत का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर  बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

व्हाइट वाल  इंग्लिश पब्लिक स्कूल खवाडा में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए  कैप्टन पंकज रावत ने बच्चों को लग्न के साथ पढाई करने के लिए प्रेरित किया। लेफ्टिनेंट रावत को अपने बीच पर कर खास कर स्कूली बच्चे बहुत उत्साहित दिखे। उन्होंने बच्चों के  बीच जा कर फोटो भी खिंचवाई, जिससे सभी बच्चे प्रसन्न दिखे।   

इस मौके पर डॉ. गोविंद रावत, व्हाइट वाल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री बचल सिंह रावत ने लेफ्टिनेट पंकज रावत को स्मृति चिन्ह चिन्ह भेंट कर  शुभाशीष एवं,शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर वाइट वाल पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष गोपाल राणा, नैलेश्वर्श्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री कमल कृष्ण भट्ट,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवान सिंह राणा, प्रधान रमेश जिरवाण, प्रेम सिंह रावत, चंदन सिंह रावत, जय वीर सिंह,   सहित प्रधानाचार्य रमेश गुसाईं सहित सम्पूर्ण स्टाफ बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं जनसमूह उपस्थित रहा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!