Ad image

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

दिल्ली। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने की आवाज को राज्यसभा में पुरजोर तरीके से उठाने पर राज्यसभा सांसद मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी का टिहरी जनपद के उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी पूर्व राज्य मंत्री सैयद मुसरफ़ अली और राज्य आंदोलनकारी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश राणा सामाजिक कार्यकर्ता मिस बाबुल हसनबुलंद के द्वारा दिल्ली में सॉल व पहाड़ की मिठाई अड्डसे देकर उनका आभार व्यक्त किया ।

राज्य आंदोलनकारी ,जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के पूर्व अध्यक्ष राकेश राणा राज्य आंदोलनकारी पूर्व राज्य मंत्री राज्यमंत्री सैयद मुसरफ़ अली ने कहा कि जिस प्रदेश से पांच लोकसभा सांसद तीन राज्यसभा सांसद केंद्र की सत्तासीन सरकार में बैठे है उन्होंने एक बार भी ना उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग हो चाहे देवभूमि उत्तराखंड में धराली से लेकर थराली तक की आपदा हो में दिवंगत हुई लोगों के परिजनों और प्रभावितों की पीड़ा को कभी नहीं उठाया और ना ही कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने की मांग का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा मशहूर शायर राज्यसभा के सांसद हिंदुस्तान में युवाओं के सबसे लोकप्रिय नेता इमरान प्रतापगढ़ी जी के द्वारा जिस तरह इस मुद्दे को राज्यसभा में उठाया गया निश्चित तौर पर वह काबिले तारीफ था।

उन्होंने जिस तरह अपनी बातों में उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण पर परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कोटद्वार के बहुत चर्चित दीपक को किस तरह सरकार के नुमाइंदों द्वारा प्रताड़ित किये जाने के मामले को लेकर और देश के विभिन्न कोने में हो रहे बहन बेटियों के साथ अत्याचार अन्याय दुराचार देश में जिस तरह सत्ता के लोगों के द्वारा सत्ता के नशे में चूर होकर जाति के नाम पर धर्म के नाम पर मंदिर मस्जिद के नाम पर लोगों में जहर पैदा करने का जो काम किया जा रहा है उसके खिलाफ पुरजोर तरीके से अपनी आवाज को बुलंद किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!