Ad image

देवप्रयाग खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताओं का विधायक कण्डारी ने किया शुभारंभ

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 नवम्बर, 2022 । विकास खंड देवप्रयाग की खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं का शुभारंभ देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी द्वारा किया गया। साथ ही ब्लॉक प्रमुख सूरज पाठक द्वारा अंडर 14 बालक की प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखा कर खेल महाकुंभ का विधिवत उद्घाटन किया गया।

विधायक विनोद कंडारी ने विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। 60 मीटर बालिका वर्ग मे सोनाक्षी प्रथम, अंजना द्वितीय, आस्था तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में संदीप प्रथम, तनिश द्वितीय, हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे। वालीबाल मे विजेता आमणीकी टीम तथा उपविजेता पलेठी बनगढ़ की टीम रही। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता प्रतिभागियों को क्रमश 300 रुपए, 200 रुपए, 150 रुपए, मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी टिहरी गढ़वाल, ब्लाक खेल समन्वयक किशोर रावत, हरीश शाह, राकेश चंद, मनमोहन भट, जितेंद्र बिस्ट, कुलदीपक, शैलेश सायना, दीवान सिंह, यशपाल, दीपा, नरोत्तम रतूड़ी, पीआरडी के जवान उपस्थित रहे।
जिला युवा कल्याण अधिकारी टिहरी गढ़वाल पकंज तिवारी ने बताया कि 12 नवम्बर, 2022 को अंडर 17 आयु वर्ग, और 13 नवम्बर को 21आयु वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित होगी।

जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!