जनपद स्तर पर आयोजित शिविरों के माध्यम से योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं -सीडीओ मनीष कुमार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

2 से 29 नवम्बर 2022 तक जनपद भर में आयोजित किए जा रहे बहुद्देश्यीय शिविरों का रोस्टर जारी

टिहरी गढ़वाल 03 नवम्बर, 2022। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार द्वारा आज जनपद स्तर पर योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी एवं लाभ आम जनमानस तक पहुंचाएं जाने हेतु आयोजित किए जा रहे शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा बैठक की गई।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों यथा एनआरएलएम, किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य, पशुपालन, कृषि राष्ट्रीय पशुधन मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना कृषि अवसंरचना निधि आदि योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष शत प्रतिशत प्रगति प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। अवगत है कि जनपद के समस्त विकास खंडो में 2, 7, 15, 22 तथा 29 नवम्बर, 2022 को अलग अलग स्थानों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं, ताकि जनमानस को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का समुचित लाभ प्राप्त हो सके।
बैठक में पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, सीएओ अभिलाषा भट्ट, सीवीओ आषुतोष जोशी सहित अन्य संबधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!