Ad image

पंडित नेहरू को किया याद

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 नवंबर 2022। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 133वीं जन्मजयंती पर आज जिले भर के कांग्रेसजनों ने अपने प्रिय नेता महान भारत के अमर सपूत प्रथम प्रधानमंत्री जी का भावपूर्ण स्मरण कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर गोष्टियां की।
नई टिहरी कांग्रेस कार्यालय पर गोष्टी में भिलंगना के पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला ने कहा “कि नेहरु जी ने तब भारत का नेतृत्व किया जब देश में सुई भी नही बनती थीं, देश भर में बांधों का निर्माण ,आईआईटी, आईआईएम, एम्स, डीआरडीओ, परमाणु संयंत्र केन्द्र, न्यूनतम मजदूरी कानून, जैसे अनेकों महत्वपूर्ण संस्थानो की स्थापना हुई, जिससे देश में बिजली, स्वास्थ, सिंचाई से देश लाभवानित हुआ , हम अपने को गौरवानित समझते है, कि हम एसी विरासत की विचारधाररा के वाहक हैं”
पूर्व जिलाध्यक्ष शान्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि “पंडित नेहरू जी स्वतंत्रा संग्राम में अधिकतम 1041दिन जेल में रहे 1945 में रिहा होते वक्त न्यूनतम 12दिन जेल रहे। भारत की आजादी के लिए नेहरू जी ने अथक संघर्ष किया। जब भारत के वे प्रथम प्रधानमंत्री बने तब उन्होंने सरदार पटेल जी के साथ मिलकर भारत की विभन्न रियासतों को भारत में विलय करवाया। भाखड़ा नांगल बांध को बिजली और सिंचाई के लिए उन्होंने निर्मित करवाया, अनेकों संस्थानों को स्थापित किया, भारत को नई ऊंचाई पर ले गये। 1947 से 1950 में देश को दिया दुनिया का सबसे बेहतर संविधान और प्रजातन्त्र दिया।
1947- 48 लगभग 550 देशी रियासतों को देश मे शामिल कर देश को एकता के सूत्र में जोड़ा
*1950-60 वस्त्रोद्योग को बढ़ावा देने से कपड़े मे हुआ देश आत्म निर्भर
*1960 में गोवा को देश मे मिलाया

*1950- 75 विभिन्न पंचवर्षीय योजनाओं मे हुआ बांध और नहरों का निर्माण देश का सिंचित क्षेत्र कई गुना बढ़ा
1950- 65 देश मे अन्तरिक्ष और परमाणु कार्यक्रम की नीव भाभा परमाणु संयंत्र, तारापुर,परमाणु बिजलीघर, विक्रम साराभाई अन्तरिक्ष अनुसंधान केंद्र, थुंबा प्रक्षेपण केंद्र आदि की स्थापना की।
* 1950-1965 देश मे IIT, IIM और इन जैसे अन्य शिक्षा केन्द्रो की स्थापना कर देश को आत्मनिर्भर बनाया।
कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत, मुशरफ अली, मान सिंह रोतेला,लखबीर चौहान, नफीस खान, नवीन सेमवाल, दीपक, संजय, किशोर, खुशी लाल, मनीष, प्रवेश, आनन्द ,नवनीत आदि उपस्थिति रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!