डीएम की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में 35 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का निस्तारण

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

डीएम ने ओखला खाल विद्यालय भवन में एक सप्ताह के अंदर पेयजल आपूर्ति हेतु अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान नई टिहरी को दिए निर्देश

टिहरी गढ़वाल 14 महानगर, 2022। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में 35 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें अधिकांश का निपटारा किया गया। शेष शिकायतों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें सड़क, शिक्षा, बिजली, पानी, सिचाई, स्वास्थ्य से संबंधित रहीं।

जनता दरबार कार्यक्रम में अध्यक्ष अभिभावक/ शिक्षक संघ राईका ओखला खाल ने विद्यालय भवन के जीर्ण-शीर्ण होने के कारण नवीन भवन की स्वीकृति दिलाने, विद्यालय की चारदीवारी का नवीनीकरण/मरम्मत तथा विद्यालय भवन टैंक से पाइपलाइन देकर जलापूर्ति की मांग की गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने सीडीओ को विद्यालय सुरक्षा हेतु विद्यालय की चारदीवारी का नवीनीकरण/ मरम्मत हेतु मनरेगा के तहत करवाने, भवन में पेयजल आपूर्ति हेतु अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान नई टिहरी को एक सप्ताह के अन्तर्गत पेयजल व्यवस्था करने तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी को विद्यालय भवन के जीर्ण-शीर्ण के मरम्मत हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। 

ग्राम रिंयुटि बहेड़ा बमुण्ड के तोता कृष्ण उनियाल ने शिकायत की कि एनएच 94 के विस्तारीकरण से मकान ध्वस्त कर बिना अनुमति के उनके भवन में जल संसथान द्वारा पेय जल टैंक का का निर्माण किया गया है जिस पर जिलाधिकारी ने एडीएम एवं एसडीएम टिहरी को निर्देशित किया कि जिस स्थल पर पेयजल टैंक बना है उसका खसरा नक्शा एवं एलाईमेंट स्पष्ट करते हुये रिपोर्ट उपलब्ध कराये। 

बौराडी टिनसेड निवासी तबस्सुम ने अपने आवासीय शौचालय को कमरे के पास बनाने का अनुरोध किया जिस पर ईओ नगर पालिका टिहरी को नियमानुसार एक सप्ताह के अन्दर सहायता देते हुए आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया। ग्राम सौड के आनन्द चन्द ने आपदा से क्षतिग्रस्त आंगन की सुरक्षा दीवार बनाने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने डीएचओ/एसडीएम टिहरी को 16 नवम्बर को संयुक्त रूप् से स्थालीय जांचकर नियमानुसार आवश्यक  कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम प्रधान काला वन तेगना ने ग्राम पंचायत मंजगांव से कालावन तेगना मोटरमार्ग मरम्मत करने का अनुरोध पर जिलाधकारी ने अधि. अभि. लोनिवि थत्युड को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुये 21 नवम्बर तक शिकायतकर्ता तथा जिलाधिकारी कार्यलय को अवगत कराने के निर्देश दिये।

जनता दरबार कार्यक्रम में सीडीओ मनीष कुमार, पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार, सीईओ एल.एम. चमोला, सीवीओ आशुतोष जोशी, एआरटीओ चक्रपाणी मिश्रा, डीईओ बेसिक वी.के.ढौंडियाल, डीएसओ अरूण वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!