डीएम सौरभ गहरवार ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, विज्ञान विषय के छात्र छात्राओं की ली क्लास

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

प्रधानाचार्य को विद्यालय परिसर में साफ-सफाई रखने के दिए निर्देश

टिहरी गढ़वाल 03 दिसम्बर, 2022। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज जिला मुख्यालय नई टिहरी के समीप राजकीय इण्टर कॉलेज ढुंगीधार का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा कॉलेज में साफ-सफाई, विद्युत, पेयजल एवं शौचालय आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न कक्ष-कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं से विज्ञान विषय पर आधारित उनके कोर्स से संबंधित सवाल-जवाब किया गये तथा और अधिक मेहनत करने को कहा गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रधानाचार्य को विद्यालय परिसर में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में कार्यरत कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया गया तथा पंजिका को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिये गये।
 इस मौके पर जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार भी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!