Ad image

डीएम ने जिले की लगभग 206 सड़कों के संयुक्त स्थलीय निरीक्षण न होने पर जताई नाराजगी

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

31 दिसम्बर तक हर हाल में सभी सड़कों का संयुक्त निरीक्षण करने के दिए निर्देश

डीएम ने कहा संचालन न होने से आमजन को हो रही परेशानी

टिहरी गढ़वाल 03 दिसम्बर, 2022। जनपद के अर्न्तगत ऐसी सड़कें, जिनका निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, किन्तु संयुक्त स्थलीय निरीक्षण न होने के कारण वे सड़के प्रयोग में नहीं लायी जा रही हैं, के संबंध में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार टिहरी गढ़वाल में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिलाधिकारी ने जनपद में लगभग 206 सड़कों के संयुक्त स्थलीय निरीक्षण न होने के कारण संचालन हेतु लम्बित होने पर परिवहन विभाग के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई तथा अन्तिम चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि 31 दिसम्बर, 2022 तक सभी सड़कों का संयुक्त निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि संयुक्त निरीक्षण हेतु लम्बित सभी सड़कों का संयुक्त निरीक्षण हेतु संबंधित अधिकारियों के नाम सहित ब्लॉक वाईज शैड्यूल बनाकर संबंधितों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि कल से ही संयुक्त निरीक्षण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी भी अधिकारी के अनुपस्थित पाये जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि संयुक्त निरीक्षण की प्रत्येक दिन की रिपोर्ट फोटोग्राफ्स् सहित वाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कहा कि किसी भी विभाग की कहीं पर भी रोड़ खराब होती है, उसे तत्काल ठीक करवाना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पालाग्रस्त स्थलों पर नियमित चूने का छिड़काव करते रहे। साथ ही स्लीप जोन, डार्क जोन एवं दुर्घटनाग्रस्त की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों पर नियमित चैकिंग करने एवं चालान की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
विभागीय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि पीएमजीएसवाई की विभिन्न डिवीजनों के अन्तर्गत लगभग 72 सड़कें, लोक निर्माण विभाग की लगभग 118 तथा ग्रामीण निर्माण विभाग की लगभग 16 सड़कों का संयुक्त निरीक्षण किया जाना है।
बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम रामजी शरण शर्मा, डीडीओ सुनील कुमार, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि एन.पी. सिंह, सीओ सदर एस.पी. बलूनी, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग घनसाली मीनल गुलाटी, अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई आर.पी. पन्त, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि चम्बा प्रमेश नेगी, ईओ नगरपालिका टिहरी एम.एल.शाह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!