Ad image

एस डी आर एफ टीम ने स्कूल में दी आपदा संबंधित जानकारी

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तरकाशी 15 दिसम्बर। एसडीआरएफ जौलीग्रांट से उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम चिनियालीसौड द्वारा ,बिरजा इंटर कॉलेज चिनियालीसौड में समस्त छात्र छात्राओं को आपदा राहत एवं बचाव से संबंधित प्रशिक्षण देकर आपदा के प्रति जागरूक किया गया ।

एसडीआरएफ टीम प्रभारी निरीक्षक कविन्द्र सजवान की उपस्थिति में एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम चिन्यालीसौड़ ने जनजागरूकता कार्यक्रम में बताया कि भूकंप ,बाढ़ ,वाहन दुर्घटना, भूस्खलन एवं डूबने की घटनाओं में बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया । इसके साथ ही किसी भी आपदा से निपटने के लिए तुरंत राहत एवं बचाव के लिए किए जाने वाले कार्यों के प्रति जागरूक किया गया। प्रशिक्षण एवं जागरूकता के साथ-साथ टीम द्वारा छात्र छात्राओं को प्रदर्शनी के माध्यम से अत्याधुनिक उपकरणों की जानकारी दी गई व जानकारी के साथ कुछ बच्चों को रोप रेसक्यू का अभ्यास भी कराया गया । साथ ही सभी को रोड़ सेफ्टी व नशा के प्रति दूर रहने की जानकारी भी दी गई । विद्यालय स्टाफ द्वारा एस डी आर एफ के कार्यों व जन जागरूकता की सराहना की गई।

इस मौके पर एसडीआरएफ टीम प्रभारी कविंदर सजवान, प्रशिक्षक संदीप सिंह, सुमित नेगी , बलीराम सिंह, चंदन, प्रधानाचार्य शंकर दत्त घिल्डियाल, श्रीमती ममता नौटियाल, राजवीर सिंह, विपिन सिंह रघुवीर सिंह, कमल कांत थपलियाल,रेखा घिल्डियाल ,लता कोठारी,अनिल प्रसाद कुशलआनंद कोठारी,राजेश कुमार, कृष्णा सकलानी,सुशील उनियाल आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!