पुलिस लाइन चम्बा में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 दिसम्बर। पुलिस लाइन चम्बा में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। निदेशक होम्योपैथिक चिकित्सा जे एल फिरमाल के निर्देशानुसार जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी टिहरी गढ़वाल डा दीपा तिलारा विष्ट के आदेशानुसार पुलिस लाइन चम्बा में राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल कठूड के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में कठूड अस्पताल की डा डिम्पल रावत, चर्म रोग निवारण केन्द्र से डा नेहा सकलानी , भेसजिक बबीता गुसाईं, ने स्वास्थ्य परीक्षण किया, आउटरीच स्वास्थ्य शिविर में कुल 78 पुलिस कर्मियों,एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरण की गई, शिविर में डेंगू, चिकनगुनिया व अन्य संक्रामक बिमारियों से बचाव हेतु जानकारी दी गई। साथ ही डेंगू से बचाव हेतु यूपेटीरियम पर्फ -30 का निशुल्क वितरण किया गया। शिविर के आयोजन में प्रतिसार निरीक्षक आनन्द सिंह रावत,एवं पुलिस कर्मियों द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!