सड़क सुरक्षा को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 दिसम्बर। शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी (क्वीली) टिहरी गढ़वाल में आज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा को लेकर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्राचार्य शशिबाला वर्मा ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० राम भरोसे ने शिविर की रूप रेखा के बारे में जानकारी दी।

प्राचार्या डॉ० शशि बाला वर्मा बे छात्रों को सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पुस्तकालय लिपिक कु० अमिता ने स्वयं सेवियों को सड़क नियम संबंधी अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में अर्थशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ० सरिता देवी ने भी बच्चों से छात्रों से सड़क नियमों का बखूबी पालन करने की सलाह दी.इसके बाद प्राचार्या महोदया द्वारा सभी को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलायी गई।
एनएसएस के इस एक दिवसीय शिविर के सफल आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षक साथी डॉ० सरिता देवी, डॉ० विवेकानंद भट्ट, डॉ० सुमिता पंवार, डॉ० बंदना सेमवाल, डॉ० मुकेश सेमवाल ग़ैर-शिक्षक साथी, कु० अमिता, श्री नरेश, और छात्र अंजलि, प्रियंका, सिमरन, काजल, मनीषा, अंजलि, मनीष, मोनिका, निकिता, सुमन, प्राची, नीना, काजल चौहान, निकिता, प्रियंका, सुनीता आदि उपस्थित रहें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!