Ad image

हैलो टिहरी: नाबालिग को किया सकुशल बरामद, अभियुक्त को भेजा जेल

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 6 मार्च 2021।

नई टिहरी। थाना घनसाली पर 1 मार्च 2021 को दल बहादुर पुत्र कालूराम निवासी हाल समन गांव थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को रवि चौहान निवासी ग्राम दूधली देहरादून नाम के व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर दी गयी जिसके आधार पर थाना घनसाली पर धारा 363/366A आईपीसी में अभियोग पंजीकृत किया गया ।  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व क्षेत्राधिकारी महोदय नई टिहरी के  निर्देशन  में थाना घनसाली से एक टीम अपहर्ता की बरामदगी हेतु एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु जनपद देहरादून भेजी गई।

अभियुक्त की सुरागरसी-पतारसी के आधार पर अपहर्ता एवं अभियुक्त रवि चौहान पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम दूधली  थाना क्लेमेंट टाउन जनपद टिहरी गढ़वाल को पुलिस पार्टी द्वारा दिनांक नेपाली फार्म थाना रायवाला जनपद देहरादून से दिनांक 05.03.2021 को सकुशल बरामद किया गया। 

पीड़िता के बयानों के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 376 आईपीसी व 3/4 पोस्को एक्ट की वृद्धि करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 बरामद व गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री आशीष भट्ट,कानि0 233 ना.पु.  अश्वित कुमार, म0कानि0 किरन थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल तथा कानि0 333 राकेश ciu जनपद टिहरी गढ़वाल शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!