Ad image

थान गांव की बेटी विनीता की शादी नशा मुक्त हुई संपन्न

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 दिसम्बर। थान गांव की बेटी विनीता की शादी नशा मुक्त संपन्न हुई जो उच्च शिक्षा प्राप्त है तथा जिसकी चम्बा मे सेल प्वाइंट के नाम से मोबाइल का शो रूम है । जिसकी शादी काटल निवासी आर्किटेक्ट नरेंद्र से हुई। विनीता की तीन बहिन व एक भाई है। इससे पहले दो बहिनों की शादी हो चुकी है। लेकिन विनीता समाज सेवी सुशील बहुगुणा की चलाई गई मुहिम शराब नही संस्कार दीजिए से प्रभावित होकर मन मे ठान लिया कि वह अपनी शादी शराब मुक्त करेगी। उस पर उसके परिवार ने उसका साथ दिया ओर उसकी शादी नशा मुक्त की।
इस अवसर सुशील बहुगुणा ने कहा की नशा हमारे समाज के लिए व आने वाली पीढ़ी हेतू एक कोढ़ है जिसका ईलाज सम्भव नही है इस अवसर पर सुशील बहुगुणा द्वारा विनीता को सम्मानित किया गया व महेमानो को एक समय की पिठाई दी गईं। कार्यक्रम ग्राम प्रधान कुलबीर सिंह चौहान ने कहा कि विनीता ने नशा मुक्त शादी कर हमारे गांव का नाम रोशन किया है। दुल्हा के पिता अतुल नेगी ने कहा कि हमारी बहु ने समाज को नशा से मुक्ति हेतू एक प्रेरणा का कार्य किया है जो समाज को एक मार्गदर्शक के रूप मे लाभदायक होगा।
कार्यक्रम मे राड्स की कुम्भी भाला भट्ट लक्ष्मी पदम गुसाई रवि गुसाई कुलबीर चौहान आदि ने इस मुहिम की सराहना की व अन्य जनो से आगे आने की अपील की।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!