क्रिकेट: कल रामेश्वर टीम से होगा फाइनल मुकाबला

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 जनवरी 2023। विकास खण्ड देवप्रयाग अंतर्गत जामणीखाल के ग्राम जोग्याणा के पैरी पार्क मिनी स्टेडियम में कल 15 जनवरी को क्रिकेट मैच का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। 

बता दें कि कल सुबह बादशाह क्लब जामणीखाल और रौडधार टीमों के बीच पहला सेमीफाइनल मैच होगा। विजेता टीम रामेश्वर टीम के साथ फाइनल में भिड़ेगी। अब तक 12-13 टीमों के बीच 2 जनवरी से लगातार मनोरंजक लीग मैच हो रहे थे। 

इस अवसर पर शिवार्षा महादेव क्लब के आयोजक मण्डल के सदस्य श्री सोबत कठैत और सूरज कठैत ने सभी स्थानीय गणमान्य विभूतियों एवं खेल प्रेमियों को खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने हेतु आमंत्रित किया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!