एसजेवीएन के अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट, विद्युत परियोजनाओं की प्रगति से कराया अवगत

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में  राज कुमार सिंह को उनका केबिनेट विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री के रूप में उन्नयन होने पर आज नई दिल्ली में भेंट कर उन्हें  बधाई दी ।  शर्मा ने विधुत मंत्री को एसजेवीएन की भारत , नेपाल और भूटान में स्थित विभिन्न विद्युत परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया ।

केन्द्रीय मंत्री ने एसजेवीएन द्वारा विभिन्न  परियोजनाओं के निर्माण में  हासिल की गई प्रगति को लेकर प्रसन्नता  व्यक्त  की । उन्होंने बल देकर कहा कि विद्युत एवं ऊर्जा क्षेत्र का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने  के साथ-साथ सभी को विद्युत उपलब्ध करवाने के लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले पूरा करना है ।

एसजेवीएन अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया  कि विद्युत मंत्री के कुशल मार्गदर्शन में  प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने के प्रति पूर्णत: संकल्पबद्ध  है ।                                                                                                                                      शर्मा ने कृष्णपाल गुर्जर से भेंट करके उन्हें  विद्युत एवं भारी उद्योग राज्य  मंत्री का कार्यभार संभालने पर हार्दिक बधाई दी । उन्होंने  मंत्री  को एसजेवीएन तथा इसकी भारत एवं विदेश में निर्माणाधीन परियोजनाओं के संबंध में जानकारी दी ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!