Ad image

शिक्षक जगमोहन थलवाल को दी विदाई

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31 जनवरी। जनता इंटर कॉलेज थौलधार मांजफ में 33 सालों से सेवा दे रहे शिक्षक जगमोहन थलवाल सेवानिवृत्त हो गए हैं।

मंगलवार को विद्यालय परिवार ने उनको भावभीनी विदाई दी। विदाई के अवसर पर शिक्षक जगमोहन थलवाल ने विद्यालय को एक लाख रुपये दान दिया। साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपने हाथ से मिठाई भी बांटी। वे अंग्रेजी विषय के अच्छे शिक्षक रहे। 2013 से 2016 तक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य भी रहे।
इस मौके पर प्रधानाचार्य एसएन जोशी ने कहा कि शिक्षक जगमोहन थलवाल की उत्कृष्ट सेवा रही है, भविष्य में भी उनका सहयोग विद्यालय को मिलेगा, ऐसी हम अपेक्षा करते हैं। इस मौके पर प्रवक्ता कुंवर सिंह रावत, बोलम चंद रमोला, सुरेंद्र सिंह रावत, राजीव पैन्यूली, राजेंद्र खरोला, रोशन सिंह रमोला, नरेश रांगड, वरिष्ठ लिपिक हेमचंद रमोला, कनिष्ठ लिपिक अमर सिंह महर आदि शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!