Ad image

महाविद्यालय में इतिहास विभाग ने विभिन्न प्रतियोगिताएं की आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी 02 जनवरी 2023। राजकीय महाविद्यालय पाबौ, पौड़ी गढ़वाल में इतिहास विभाग द्वारा विभागीय परिषदीय कार्यक्रम के तहत इतिहास विषय पर भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉo सत्यप्रकाश शर्मा ने की।

इतिहास विभाग प्रभारी डॉo अनिल शाह द्वारा छात्र/छात्राओं के चयनित प्रकरण पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।भाषण प्रतियोगिता में कुo शिवानी बी ए प्रथम सेमेस्टर,ने प्रथम स्थान प्रदान किया। कुo शांति बी ए द्वितीय वर्ष द्वितीय स्थान पर रही। कुo सुभाषिनी पंत बी ए प्रथम सेमेस्टर, तृतीय स्थान पर रही।

इसी प्रकार पोस्टर प्रतियोगिता में कुo रचना बी ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा, प्रथम स्थान पर रही। कुo निकिता बी ए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर रही। कुoकाजल बी ए तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में निर्णायक समिति के रूप में डॉo गणेश चंद(वाणिज्य विभाग), डॉo मुकेश शाह (अर्थशास्त्र विभाग), डॉo सौरभ सिंह ( शिक्षाशास्त्र )विभाग द्वारा अपना अमूल्य योगदान प्रदान किया गया। प्राचार्य ने कार्यक्रम के समापन से पूर्व समस्त छात्र/छात्राओं को इतिहास विषय की सामान्य जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में डॉo रजनी बाला, डॉo सुनीता चौहान, डॉo कैलाश चंद भट्ट, श्री जयवीर सिंह नेगी, श्री मुकेश कंडारी, श्रीमती सोनी देवी, श्री विजयेन्द्र बिष्ट, तथा कुo अनुराधा आदि समस्त अधि ०/कर्मचारी गण मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!