Ad image

औद्योगिक कर्मचारियों ने नेशनल ऐजिटेशन कमेटी द्वारा पीएफ़ मुख्यालय पर प्रदर्शन पश्चात ज्ञापन सौंपा:डागर

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत के निर्देश पर मुकेश महन की अध्यक्षता में सौंपा ज्ञापन

फ़रीदाबाद.10 जनवरी। सुनील कुमार जांगड़ा।

फ़रीदाबाद के सैंकड़ों रिटायर्ड औद्योगिक कर्मचारियों ने नेशनल ऐजिटेशन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत के निर्देश पर मुकेश महन की अध्यक्षता में पी एफ़ फ़रीदाबाद मुख्यालय पर ज़ोर दार प्रदर्शन करने के उपरांत पीएफ़ आयुक्त को ज्ञापन सौंपा ।

जिसमें ईपीएस 95 के तहत सर्वोच्य न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय को तुरंत लागू करने, सभी कर्मचरियों को हायर पेंशन लेने के लिए तुरंत फॉर्म उपलब्ध कराने की मांग की गई साथ ही पी एफ़ मुख्यालय द्वारा जारी 29 दिसंबर 2022 के सर्कुलर का विरोध करते हुए उसकी प्रतिलिपि को अग्नि समर्पित भी किया।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से आल एस्कॉर्ट्स एम्पलॉइज यूनियन के पूर्व प्रधान वज़ीर सिंह डागर , वर्तमान प्रधान.त्रिलोक चन्द, महामंत्री सचिन शर्मा व उनकी पूरी टीम, पूर्व सहायक महासचिव सुरेश, राजेश पांडे, शिव कुमार, राम मेहर, हरि चंद नागर , धरमपाल आदि सभी पूर्व यूनियन नेताओ व कर्मचारियों ने भाग लिया।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!