पटवारी लेखपाल परीक्षा संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 08 जनवरी, 2023। लोक सेवा आयोग हरिद्वार द्वारा आयोजित राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी/ लेखपाल) परीक्षा-2022 आज जनपद टिहरी गढ़वाल में सफलतापूर्वक सम्पादित हुई।
अपर जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने बताया कि जनपद में परीक्षा हेतु 34 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। कुल 6 हजार 231 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा दी गयी, जबकि 01 हजार 734 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि परीक्षा को कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु 02 जोनल मजिस्ट्रेट, 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये गए थे, जबकि 05 सेक्टर मजिस्ट्रेट रिज़र्व में रखे गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों में पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। बताया कि जोनल मजिस्ट्रेट, सैक्टर मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पादित हुई। परीक्षा की गोपनीय सामग्री को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से लोक सेवा आयोग हरिद्वार को भेजी जा रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!