एडीएम रामजी शरण ने बीआरओ अधिकारियों के साथ चम्बा टनल का किया स्थलीय निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 फरवरी, 2023 । जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देशन में अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा द्वारा आज बीआरओ अधिकारियों के साथ चम्बा टनल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा द्वारा चम्बा टनल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

एडीएम रामजी शरण

इस दौरान अवर अभियन्ता बीआरओ एन.एस. कोटवाल द्वारा अवगत कराया गया कि टनल निर्माण के कार्य में एक साथ कास्टिंग नहीं होता है, कास्टिंग पैचिंग में होता है और पैचिंग के बीच में ज्वाईंट छोड़े जाते हैं, और फिलर्स लगाए जाते है, ताकि फसाद अच्छा रहे। बताया कि इस तरह के ज्वाईंट हर टनल में होते हैं, जो गर्मियों में फैलते और सर्दियों में सिकुड़ते हैं, जो प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसमें चिन्तित होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि टनल का स्ट्रक्चर सुरक्षित है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!