Ad image

भूकंप मॉक ड्रिल के माध्यम से एसडीआरएफ ने रेलवे टनल के कर्मचारियों को किया जागरूक

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28फरवरी 2023। एसडीआरएफ टीम ढालवाला द्वारा आज शिवपुरी के पास रेलवे टनल में कार्यरत मैक्स कंपनी के अधिकारी,कर्मचारी एवं मजदूरों को आपदा से बचाव संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया।

भूकंप से संबंधित मॉक ड्रिल के अंतर्गत टीम को सूचना मिली कि शिवपुरी के पास रेलवे टनल में अचानक भूकंप आने के कारण मैक्स कंपनी के कुछ कर्मचारी और मजदूर टनल के अंदर फंसे हुए हैं।

सेफ्टी ऑफ़सर विपिन हटवाल मैक्स कंपनी

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ढालवाला की टीम रेस्क्यू हेतु मय उपकरण इंस्पेक्टर श्री कविंद्र सजवान के हमराह घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर मैक्स कंपनी के मैनेजर द्वारा बताया गया की टनल के अंदर हमारे कुछ मजदूर और कर्मचारी फंसे हुए हैं। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए टनल के अंदर फंसे हुए मजदूर और कर्मचारियों तक पहुंच बनाई गई और तीन अत्यधिक गंभीर घायल एवं एक साधारण घायल मजदूर को सुरक्षित टनल से बाहर लाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल हेतु भेजा गया।
मॉक ड्रिल के बाद टीम द्वारा कंपनी के सभी कर्मचारियों व मजदूरों को भविष्य में जागरूक रहने के लिए बताया गया ।एसडीआरएफ टीम में इंस्पेक्टर श्री कविंद्र सजवान,एस आई मनोज रावत,हेड कांस्टेबल दरमान सिंह,अर्जुन सिंह ,ओम प्रकाश,किशोर कुमार,कॉन्स्टेबल मातबर सिंह,भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार ,रविंद्र सिंह,नरेंद्र सिंह,विनोद कुमार, सुमित नेगी ,दीपक जोशी व दीपक रावत मौजूद थे। वहीं कंपनी के सेफ्टी ऑफिसर विपिन हटवाल जी द्वारा एसडीआरएफ टीम कार्यशैली की प्रशंसा की गई। मैक्स कंपनी की ओर से डी जी एम अखिलेश तिवारी, सीनियर मैनेजर अनिल शर्मा, सीनियर इंजीनियर आशीष शर्मा वअन्य अधिकारी कर्मचारी को वर्कर मौजूद रहे


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!