देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बनी है :- राकेश राणा

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25मार्च 2023। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी की सांसद सदस्यता खत्म किए जाने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में कांग्रेसियों द्वारा मुंह पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक धरना दिया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा और प्रदेश सचिव मुसरफ अली ने कहा कि आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र का काला दिन है आज जिस तरह बोलने वालों पर सरकार द्वारा तानाशाही रवैया अपनाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति बनी हुई है लेकिन देश और दुनिया देख रही है इसका जवाब जनमानस ठीक समय पर देगा।

शहर कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल और प्रदेश कांग्रेस के सचिव कुलदीप सिंह पवार ने कहा कि विगत 9 वर्षों से देश में डर,भय अशांति असुरक्षा का माहौल बना हुआ है जिस तरह केंद्र सरकार द्वारा गांधी परिवार को परेशान किया जा रहा है दुनिया देख रही है यह इस देश का दुर्भाग्य है।

महिला कांग्रेस सेवा दल की अध्यक्ष श्रीमती आशा रावत ,ममता उनियाल ,अनीता रावत ने कहा कि देश में महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी चरम पर है देश में डर और भय का माहौल बनाया जा रहा है माताएं बहने बेटियां असुरक्षित है देश मैं संविधान खतरे में है लोकतंत्र को कुचला जा रहा है सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है ।

अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा जनमानस सड़कों पर आएगा और भाजपा का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा देश का प्रत्येक नागरिक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर महसूस कर रहा है महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार इन सब मुद्दों से ध्यान भटका या जा रहा है और सिर्फ जाति और धर्म के नाम पर देश में राजनीति हो रही है।

उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल प्रदेश सचिव सैयद मुसरफ अली प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह पवार सेवा दल के अध्यक्ष आशा रावत, जिला उपाध्यक्ष अनीता रावत बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता उनियाल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल जिला उपाध्यक्ष किशोर सिंह मन्दरवाल एनएसयूआई के नेता हिमांशु रावत आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!